सोनीपत। कार सेल-परचेज करने वाले न्यू कबीरपुर के रहने वाले युवक के घर में घुसकर चार लाख रुपये की नकदी व लाखों के आभूषण चोरी करने के मामले में सीआईए ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से बिहार फिलहाल जनता कालोनी के रहने वाले कुंदन व राजकरण है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
वन्यू कबीरपुर के रहने वाले सुनील ने 8 जून को पुलिस को बताया था कि वह बहालगढ़ में कार सेल-परचेज का काम करते हैं। उन्होंने बहालगढ़ में कौशिक कार बाजार के नाम से कार्यालय बना रखा है। उन्होंने बताया था कि उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई है। जिसके चलते 7 जून की रात को वह अपने कार्यालय में ही सो गया था। 8 जून को जब वह घर पर पहुंचा तो सामान बिखरा मिला था। उसने देखा कि चोर उसके घर से चार लाख रुपये की नकदी व लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। सीआईए में नियक्त एएसआई गुलशन ने आरोपी राजकरण व कुंदन को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा।