सोनीपत। क्राइम यूनिट ने नकलोई के पास स्थित एक भट्ठे पर झुग्गी में रखकर शराब बेचने के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अंकित गांव नकलोई और रवि रोहतक के गांव बालंद का रहने वाला है। पुलिस ने मामले में शराब बेचने के लिए रखे गए युवक को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पूछताछ लिए दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। संवाद