फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Jan 2025 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
साेनीपत। क्राइम यूनिट वेस्ट ने अनुसूचित जाति की किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुरथल थाना क्षेत्र के गांव निवासी विकास व सचिन हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला ने 22 जनवरी को शिकायत दी थी कि विकास व उसके दाे साथियों ने उनकी नाबालिग बेटी को अगवा कर लिया। उसके बाद आरोपी विकास ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम, एससीएसटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।अब मामले में कार्रवाई करते हुए एसीपी राहुल देव की टीम ने आरोपी विकास व सचिन को गिरफ्तार किया है। अभी तीसरा आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें