मुरथल थाना पुलिस ने बस चालक से रंगदारी मांगने और नहीं देने पर लूटपाट करने के दो आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 21 जुलाई को दिल्ली के रहने वाले मोहम्मद कुरैशी ने शिकायत दी थी कि बस संचालन के बदले में कुछ युवक रंगदारी मांगते हैं। वह हर चक्कर पर पांच हजार रुपये देने की मांग कर रहे हैं। रुपये नहीं देने पर करीब 15 युवकों ने उनकी बस को घेर लिया। उनसे मारपीट की गई और 30 हजार रुपये छीनकर भाग गए। अब पुलिस ने शाहपुर तुर्कपुर निवासी आरोपी बसंत उर्फ सीब्बू व रामबीर उर्फ भोलू करके पुलिस रिमांड में 3700 रुपये बरामद कर किए हैं।