गन्नौर। बड़ी थाना पुलिस ने फायरिंग कर गाड़ी लूटने की कोशिश करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जफरपुर गांव निवासी साहिल व शास्त्री नगर, गन्नौर निवासी साहिल कुमार है। 1 जुलाई की रात धतूरी-लड़सौली मार्ग पर बिना नंबर प्लेट की कार सवार युवकों ने किराये की गाड़ी को रोककर लूटने की कोशिश की थी। गाड़ी पर फायरिंग कर दी थी। गोली गाड़ी की कंडक्टर साइड हेडलाइट पर लगी थी। इस संबंध में थाना बड़ी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद