फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवक पर फरसे से हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Apr 2023 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव राजपुर में एक युवक पर फरसे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में बड़ी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव राजपुर निवासी दीपांशु व विशेष हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं मामले के मुख्य आरोपी अमन व राहुल अभी भी फरार हैं। बड़ी थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि गांव राजपुर में अमन, राहुल, दीपांशु व अन्य ने खेत में गए प्रवीन पर फरसे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें