फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन दिन से एक्स-रे मशीन की ट्यूब खराब, जांच रुकी, मरीज परेशान

Fri, 28 Jun 2024 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 46-सोनीपत के गन्नौर स्थित एक गांव में हाथों पर रची मेहंदी दिखाती युवती। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में तीन दिन से एक्स-रे मशीन की ट्यूब खराब होने के कारण रेडियोलॉजी विभाग में काम ठप पड़ा है। एक्स-रे न होने के कारण मरीजों को परेशानी होती है। उन्हें निजी अस्पताल में मजबूरन पैसे देकर एक्स-रे कराने पड़ रहे हैं। प्रशासन को इसे जल्द सही कराना चाहिए।
विज्ञापन

वर्ष 2007 में लगाई गई एक्स-रे मशीन बार-बार खराब हो रही है। जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना 70 से 80 मरीजों के एक्स-रे होते हैं। तीन दिन से एक्स-रे नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 10 दिन पहले भी एक्स-रे मशीन खराब हो गई थी। उसके चार दिन बाद एक्स-रे मशीन को ठीक किया गया था। अब फिर दो दिन चलने के बाद एक-रे मशीन ट्यूब खराब हो गई है। इसकी वजह से फिर से एक्स-रे बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में मरीजों को बिना एक्स-रे के वापस लौटना पड़ रहा है। आए दिन मरीजों को किसी न किसी समस्या से जूझना पड़ रहा है।

वर्जन

एक्स-रे मशीन की ट्यूब खराब होने के कारण तीन दिन से काम बंद हो गया। मशीन खराब होने की सूचना अस्पताल प्रबंधन को दे दी गई है। अभी तक इंजीनियर मशीन की जांच करने नहीं पहुंचे। मशीन की ट्यूब ठीक होने के बाद ही एक्स-रे किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश दहिया, सीनियर रेडियोलॉजी अधिकारी, नागरिक अस्पताल, सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें