फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ट्रक चालक की कार से टक्कर मारकर हत्या का आरोप, चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना अनाज मंडी में ट्रक खड़ा करने को लेकर हुए विवाद के बाद बाइक पर जा रहे ट्रक चालक को कार से टक्कर मारकर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। ट्रक चालक के पिता ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गीता कालोनी के रहने वाले जयभगवान ने पुलिस को बताया कि 1 मई को उसका बेटा ट्रक लेकर गोहाना की नई अनाज मंडी में गया था। रात को करीब 12 बजे उसन अपने बेटे को फोन किया था। तब उसने बताया था कि हरिओम ने उसे ट्रक दूसरी जगह खड़ा करने को कहा था, लेकिन उसने दूसरी जगह खड़ा कर दिया। जिस पर हरिओम ने अपने साथी विनोद, आजाद व प्रवीन के साथ के साथ मिलकर उसे एक दुकान पर बुलाकर जबरन शराब पिलाई और गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी है। अब वह घर आ रहा है। उसके बाद वह घर नहीं आया तो उसने अपने दूसरे बेटे को भेजा था। उसने मंडी में देखा कि अमित वहां हरिओम व विनोद और दो अन्य के साथ बैठा था। जब वह सुबह तक नहीं आया तो वह अनाज मंडी में गया। तब उसे किसी ने बताया कि अमित रात को एक बजे बाइक पर सवार होकर बाइपास की तरफ गया था। उसके पीछे कार में हरिओम व अन्य लोग भी तेज गति से गए थे। मिनी बाइपास पर फ्लोर मिल के पास उसके बेटे की बाइक टूटी मिली थी। लोगों ने बताया कि एक लडक़ा बेहोश पड़ा था। उसे कोई ऑटो में अस्पताल ले गया है। जहां पर उसे पता लगा कि उसे खानपुर रेफर किया है। बाद में उसके बेटेे को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां पर बुधवार को उसकी मौत हो गई। जयभगवान ने आरोप लगाया कि हरिओम व तीन अन्य ने उसके बेटे को कार से टक्कर मारकर उसकी हत्या कर उसे हादसा दिखाने का प्रयास किया है। पुलिस ने मामले में जयभगवान के बयान पर हत्या व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें