फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रक चालक ने झरोठी टोल प्लाजा बूथ पर मारी टक्कर, कर्मी चोटिल

Sun, 22 Oct 2023 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा (सोनीपत)। गांव झरोठी स्थित टोल प्लाजा बूथ पर ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इससे बूथ क्षतिग्रस्त होने के साथ ही टोल कर्मी चोटिल हो गया। टोल प्लाजा मैनेजर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रोहतक के गांव करोथा निवासी परमवीर धनखड़ ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि वह झरोठी टोल पर बतौर मैनेजर नियुक्त हैं। उन्हें रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि एक चालक ने अपने ट्रक को लापरवाही व तेज रफ्तार से चलाकर टोल की लेन नंबर-13 पर बने बूथ को टक्कर मार दी है। वह जब सुबह टोल पर पहुंचे तो बूथ नंबर-13 के कर्मी गांव भदाना निवासी साहिल ने बताया कि ट्रक चालक ने रात को आकर बूथ पर सीधी टक्कर मार दी। इससे बूथ क्षतिग्रस्त होने के साथ ही वह चोटिल हो गए। ट्रक के पास खड़े चालक ने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ गांव सिवालखास निवासी धर्म के रूप में दी। बाद में भीड़ एकत्रित होने पर चालक ट्रक को मौके पर छोडक़र भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें