फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। लुधियाना से माल लेकर दिल्ली जा रहे एक ट्रक की बड़ी गांव के फ्लाईओवर पर खडे़ ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक दोनों ट्रकों के बीच में बुरी तरह से फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को ट्रक से बाहर निकाला और उपचार के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना के बाद थाना बड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ट्रकों को जब्त कर बड़ी थाना ले आई। मृतक ट्रक चालक के बेटे ने मामले की शिकायत थाना बड़ी पुलिस को दी है। शिकायत में पंजाब के जालंधर के गांव बिलगा के रहने वाले प्रदीप ने बताया कि उसके पिता भोला सिंह ट्रक चालक हैं। 9 जून को उनके पिता लुधियाना से स्वराज मजदा ट्रक में माल लोड़ कर दिल्ली के लिए निकले थे। जब वह बड़ी गांव के फ्लाइओवर पर पहुंचे तो उनका ट्रक बीच रास्ते में बिना इंडिकेटर व बिना रिफलेक्टर लगाए खड़े टाटा 709 ट्रक से टकरा गया। हादसे में उनके पिता की मौत हो गई। प्रदीप का आरोप है कि यह हादसा टाटा 709 ट्रक के चालक किशनगंज दिल्ली के रहने वाले राहुल कुमार की लापरवाही की वजह से हुआ है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी राहुल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें