फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्राला ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Sun, 24 Sep 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। रोहतक बाईपास के नजदीक सड़क किनारे खड़ी बाइक को ट्राला ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने भाई रवि के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। खानपुर कलां निवासी रवि ने पुलिस को बताया कि वह और उनका भाई अनिल बाइक पर सवार होकर गोहाना से खानपुर कलां जा रहे थे। जब वे रोहतक बाईपास पर पहुंचे तो वह लघुशंका करने के लिए चला गया, जबकि उनका भाई अनिल बाइक के पास खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्राला चालक ट्राला लेकर फरार हो गया। वह भाई को लेकर गोहाना नागरिक अस्पताल गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे खानपुर कलां रेफर कर दिया। वहां पर लेकर गए तो उसे रोहतक रेफर कर दिया। रवि ने बताया कि उपचार के अनिल की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें