वंदे मातरम चौक पर मोमबत्ती जलाकर पुलवामा के शहीदों को श्रद्घांजलि देते सेफ इंडिया फाउंडेशन व भा
सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन और भारत रक्षा मंच ने वंदेमातरम चौक पर मोमबत्ती जला और पुष्प अर्पित कर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। संस्था के चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सैनिकों को ले जाने वाले सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ। जिसमें 44 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। जिसके बाद पूरे देश गमगीन हो गया था। प्रधान संजय सिंगला ने कहा कि यह दिन भारत के लिए बहुत दर्दनाक था। उन शहीदों को हिंदुस्तान कभी नहीं भूल सकता। इस दौरान स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन के बच्चों ने भी शहीदों को श्रद्घांजलि दी। इस मौके पर उप प्रधान प्रवीण वर्मा, डॉ. पूर्णमल गौड़, डॉ. सुभाष वशिष्ठ, आदित्य रोहिल्ला, अनिल गोयल, अशोक गुप्ता, मास्टर दिलबाग, नितिन जैन, हवा सिंह आंतिल, जयबीर गहलावत, किरण मिश्रा, अविनाश सेठी व अशोक खत्री मौजूद रहे।