रोहतक। पद्मश्री सेठ श्री किशन दास जी की शताब्दी जयंती समारोह में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शामिल होकर नमन किया। उन्होंने कहा कि सेठ श्री किशन दास का जीवन समाजसेवा, संस्कार और मानव कल्याण के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। डॉ. शर्मा ने कहा कि महान विभूतियां अपने विचारों और कार्यों से समाज को नई दिशा देती हैं। सेठ श्री किशन दास जी ने सेवा और मानव कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शताब्दी जयंती जैसे अवसर हमें उनके आदर्शों को अपनाने और समाज सेवा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। समारोह में पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, चेयरमैन हरीश कौशिक, एडवोकेट दीपक भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो