सोनीपत। जिला फुटबॉल संघ की तरफ से राष्ट्रीय संतोष ट्रॉफी के लिए जिला स्तरीय सीनियर पुरुष वर्ग की ट्रायल कराया जाएगा। ट्रायल का आयोजन 9 अक्तूबर को नंदी चौक स्थित एसएम हिंदू अकादमी में किया जाएगा। संघ के महासचिव नरेश मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी भाग लेंगे। जिनमें से आठ उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल का आरंभ बुधवार को दोपहर ढाई बजे से किया जाएगा। संघ के प्रधान कुलदीप सोलंकी ने बताया कि अंतिम चयनित आठ खिलाड़ी इस महीने गुरुग्राम में होने वाली फाइनल ट्रायल में भाग लेंगे। इसमें चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय संतोष ट्रॉफी में प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल में जिला फुटबॉल संघ से पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। संवाद