सोनीपत। गोहाना शहर थाना क्षेत्र मेंं नाबालिग लडक़ी की शादी की तैयारी में जुटे परिवार पर कार्रवाई करते हुए जिला चाइल्ड लाइन ऑफिसर ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला चाइल्ड लाइन ऑफिसर अजमेर चौहान ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि गोहाना शहर में 17 साल की लडक़ी की शादी की तैयारी किए जाने की सूचना मिली थी। टीम ने जांच की तो वहां पर परिवार के सदस्य शादी की तैयारी में लगे थे। लडक़ी की उम्र कम होने के कारण कोई अनुमति नहीं ली गई थी। जिस पर परिवार के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई। सिटी थाना गोहाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर सिटी थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि शादी की तैयारी में कौन शामिल था। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।