सोनीपत। राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी पर अब जल्द ही सफर महंगा हो जाएगा। यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को जेब और ढीली करनी पड़ेगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गांव झरोठी के पास स्थापित किए टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की दरें बढ़ा दी हैं। यहां पर अब वाहन चालकों को 5 से लेकर 20 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। बढ़ी हुईं टोल की दरें 31 मार्च की आधी रात से प्रभावी होंगी। अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए अलग-अलग रेट तय किए गए हैं।
मेरठ से वाया खरखौदा होते हुए लोहारू (भिवानी) तक जाने वाले हाईवे के झरोठी मोड़ के पास स्थापित टोल प्लाजा को 11 मार्च 2022 से चालू कर दिया था। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नियमों के तहत झरोठी टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर व्यावसायिक वाहन चालक 340 रुपये का मासिक पास बनवा सकते हैं। अन्य वाहन चालकों से टोल राशि ली जाती है। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने टोल बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। टोल टैक्स की नई दरें वसूल करने के लिए वर्ष 2024-25 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। हर वर्ष 1 अप्रैल को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दरें लागू करता है। 31 मार्च की रात 12 बजे से नई दरें लागू हो जाएंगी।
वाहन श्रेणी
पहले-अब (एक तरफ)
पहले-अब (आना-जाना)
पहले-अब (मासिक पास)
कार, जीप, वैन या हल्के वाहन
75-80
115-120 2570-2635
लाइट कामर्शियल
वाहन/मिनी बस
125-130
185-190
4150-4255
बस/ट्रक 2 एक्सल
260-270
390-400
8695-8920
3 एक्सल कमर्शियल 285-290
425-440
9485-9730
हेवी कंस्ट्रक्शन
वाहन- 4 से 6 एक्सल
410-420
615-630
13635-13985
ओवरसाइज वाहन
7 से अधिक एक्सल
500-510
745-765
16600-17025
वर्जन
एनएच 334 बी पर स्थित झरोठी टोल प्लाजा के लिए नई टोल दरें जारी कर दी गई। वाहन चालकों को 5 से 20 रुपये अतिरिक्त टोल देना पड़ेगा। 31 मार्च की आधी रात से नई टोल दरें लागू हो जाएंगी।-मिनी सिंह, उप प्रबंधक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।