फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निजी स्कूल के ट्रांसपोर्ट प्रभारी पर चार बस न लौटाने का आरोप

Fri, 21 Jul 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव खेवड़ा स्थित स्कूल के ट्रांसपोर्ट प्रभारी पर स्कूल की चार बस नहीं लौटाने का आरोप लगा है। अब स्कूल की वाइस चेयरपर्सन ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन


गांव खेवड़ा स्थित डीपीएस की वाइस चेयरपर्सन रंजू मान ने पुलिस उपायुक्त को बताया कि 2017 में बैंक से लोन लेकर चार बस खरीदी थी। जिसकी किस्त करीब 2.36 लाख रुपये प्रतिमाह दी जा रही है। सभी बसें स्कूल के ट्रांसपोर्टर अंकित को दी गई थीं ताकि वह विद्यार्थियों को टीडीआई कुंडली व यूपी के बड़ौत से लेकर आ-जा सके। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में लॉकडाउन लगने पर अंकित ने चारों बसों को अपने आवास कुंडली टीडीआई में खड़ी कर दिया। स्कूल प्रबंधन को बताया कि कुछ बसों की सर्विसिंग और रखरखाव की जरूरत है। मान ने आरोप लगाया कि स्कूल की तरफ से बार-बार कहने के बाद भी वह बसों को स्कूल में नहीं लाया और न ही बसों के कागजात स्कूल को दिए। उन्हें शक है कि वह बसों को कहीं और चला रहा है। अंकित पर कार्रवाई की मांग की गई। मामले की जांच एसीपी राई को दी गई। उन्होंने गड़बड़ी पाई तो बहालगढ़ थाना को कार्रवाई के निर्देश दिए। बहालगढ़ थाना पुलिस ने मामले में अमानत में खयानत समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें