फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड का ओटीपी पूछकर ट्रांसफर किए रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। ऑनलाइन ठगों ने क्रेडिट कार्ड का ओटीपी पूछकर एक व्यक्ति के खाते से 74 हजार 706 रुपये ट्रांसफर कर लिए। ठगी का शिकार हुए व्यक्ति ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर में दी। गन्नौर निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि वह समालखा में स्टॉक मार्केट का काम करता है। उसका नगरपालिका रोड स्थित यूको बैंक में खाता है। कुछ दिनों पहले स्लाइस क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। उसने ऑनलाइन चेक किया तो उसे पता चला कि उसका क्रेडिट कार्ड बन कर तैयार हो चुका है। उसने क्रेडिट कार्ड मंगवाने के लिए 4 दिसंबर को गूगल से स्लाइस कस्टमर केयर का नंबर लेकर बात की तो उसे अपनी बातों में उलझा लिया और फोन पर लगातार आए ओटीपी नंबर पूछता रहा। फोन काटने के बाद उसके मोबाइल पर उसके खाते से तीन बार में 74 हजार 706 रुपये निकाले जाने के एसएमएस आए। पुलिस ने प्रवीन कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें