जींद। जींद से सोनीपत के बीच रेल सफर जल्द ही पहले से तेज होने वाला है। इस रेलमार्ग पर अब ट्रेनें 110 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से दौड़ सकेंगी। रेलवे ने सोनीपत से पांडू पिंडारा तक रेलखंड की गति सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। दिल्ली मंडल ने रेलखंड की गति सीमा बढ़ाने के लिए 20 जुलाई को प्रस्ताव भेजा था। उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य अभियंता अजय शर्मा ने इसे स्वीकृति प्रदान की है। यह अनुमति सोनीपत और पांडू पिंडारा रेलवे स्टेशन को छोड़कर बीच के विद्युतीकृत सिंगल लाइन रेलखंड के लिए दी गई है। जींद से सोनीपत के बीच वर्तमान में चार ट्रेनें संचालित हो रही हैं। इनमें हाइड्रोजन ट्रेन भी शामिल है। सोनीपत-जींद रेलखंड की गति सीमा बढ़ाने की स्वीकृति मिल चुकी है। संवाद