फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली व पंजाब में गाड़ी पटरी पर आई, अब हरियाणा की बारी : भगवंत मान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। पंजाब के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सरदार भगवंत मान ने कहा कि हमें धर्म की राजनीति करनी नहीं आती, हमें स्कूल व अस्पताल बनाने आते हैं और रोजगार देना आता है। हमें पता है गरीबी क्या होती है। अरविंद केजरीवाल हरियाणा के लाल हैं। उन्होंने दिल्ली जाकर व पार्टी बनाकर दुनिया में बता दिया कि आम आदमी भी देश की दशा और दिशा बदल सकता है। दिल्ली और पंजाब में गाड़ी पटरी पर आ गई है, अब अक्तूबर में हरियाणा की गाड़ी पटरी पर लाने का मौका है। भगवंत मान सोमवार को गोहाना की नई अनाज मंडी में आयोजित बदलाव जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले मनीष सिसोदिया को जमानत मिली, उससे पहले संजय सिंह को जमानत मिली थी, अब आने वाले दिनों में अरविंद केजरीवाल बाहर आएंगे। आ अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने भी संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें