फोटाे 41: सोनीपत पुलिस लाइन में आयोजित कार्यशाला के दौरान पुलिस अधिकारी व अनुसंधानकर्ता। स्रोत:
सोनीपत। गोहाना रोड पुलिस लाइन स्थित पुस्तकालय में राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो, पंचकूला की ओर से मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें टीम की ओर से सीन ऑफ क्राईम, चान्स प्रिंट व राष्ट्रीय स्वचालित फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली (एनएएफआईएस) के बारे में जानकारी दी गई। सीन ऑफ क्राइम- अपराध स्थल कोई भी स्थान होता है जो किसी किए गए अपराध से जुड़ा हो सकता है। अपराध स्थलों में भौतिक साक्ष्य होते हैं जो आपराधिक जांच के लिए प्रासंगिक होते हैं। यह साक्ष्य अपराध स्थल जांचकर्ताओं (सीएसआई) और कानून प्रवर्तन द्वारा एकत्र किए जाते हैं। चान्स प्रिंट व राष्ट्रीय स्वचालित फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली (एनएएफआईएस) अपराध पहचान और जांच प्रणाली का प्रतिनिधित्व करता है, जो कानून प्रवर्तन में वैश्विक मानकों के अनुरूप है। फिंगरप्रिंट डेटा को केंद्रीकृत करके और वास्तविक समय की खोज और पहचान को सक्षम बनाता है। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त जीत सिंह, विपिन अहलावत व जिला के ज्यादातर थाना प्रबंधक व अनुसंधानकर्ता शामिल रहे।