फोटो 39- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। कोहरे का प्रभाव कम होने के बावजूद ट्रेनों का परिचालन पटरी पर नहीं लौटा है। दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर बुधवार को दर्जनभर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से छह घंटे तक की देरी से चलीं।इसके अलावा दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर अप-डाउन की ट्रेन संख्या 14679-80 इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12497-12498 शान ए पंजाब, 03309-03310 जम्मूतवी एक्सप्रेस व 22430 पठानकोट एक्सप्रेस रद्द रही। वहीं सवारी गाड़ियां भी अपने निर्धारित समय से करीब 30 से 45 मिनट तक की देरी से चलीं। अप-डाउन लाइन की सात ट्रेनों के रद्द रहने व कई एक्सप्रेस ट्रेनों के देरी से चलने के कारण सोनीपत से दिल्ली व अंबाला की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
दिल्ली-अंबाला रूट की प्रभावित ट्रेनें
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम देरी
12497 शान ए पंजाब रद्द
14679 इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द
03309 जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द
14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 5:52 घंटे
12919 मालवा एक्सप्रेस 4:02 घंटे
11057 दादर एक्सप्रेस 2:01 घंटे
11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 3:28 घंटे
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 2:32 घंटे
अंबाला-दिल्ली रूट की प्रभावित ट्रेनें
14680 इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द
12498 शान ए पंजाब रद्द
03310 जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द
12920 मालवा एक्सप्रेस 3:46 घंटे
11078 झेलम एक्सप्रेस 2:17 घंटे
11842 गीता जयंती एक्सप्रेस 3:36 घंटे
14034 जम्मू मेल 3:07 घंटे
14054 हिमाचल एक्सप्रेस 1:31 घंटे
14508 बठिंडा एक्सप्रेस 1:29 घंटे
64536 सवारी गाड़ी 1:05 घंटे
64462 सवारी गाड़ी 1:00 घंटे