फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दर्दनाक हादसा, बुजुर्ग की ट्रक से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। दूल्हेड़ा गांव में 72 वर्षीय सत्यम शर्मा की ट्रक की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सत्यम शर्मा निवासी टी टोटरमल कॉलोनी, नजफगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सत्यम शर्मा पैदल ही दूल्हेड़ा गांव से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें