फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को काबू कर ट्रैक्टर-ट्रॉली छीनी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बनवासा के पास एक ट्रैक्टर चालक को काबू कर युवक ने उसका ट्रैक्टर व ट्राली छीन ली। बाद में युवक फरार हो गया। ट्रैक्टर चालक ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने लूट  का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव बनवासा के पास खेत में पंजाब के संगरूर के रहने वाला ट्रैक्टर चालक गुरजंत सिंह फांस से तूड़ा बना रहा था। इसी दौरान रात को उसने गांव रिढ़ाना के अजय के खेत से तूड़ा बना लिया। इसी बीच अजय खेत में आ गया। उसने बिना पूछे उसके खेत से तूड़ा बनाने को लेकर गुरजंत से झगड़ा कर दिया। इसी बीच अजय गुरजंत का ट्रैक्टर-ट्राली जबरन छीन ले गया। गुरजंत ने मामले से बरोदा थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मामले में लूट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें