फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली सवार की मौत

Thu, 10 Aug 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर राई फ्लाईओवर के पास ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार युवक की मौत हो गई। गांव कुमासपुर स्थित सीमेंट की टाइल बनाने वाली फैक्टरी के ट्रैक्टर चालक सोहेब ने बताया कि वह अपने साथी उत्तर प्रदेश के कैराना स्थित गांव मंसूरा निवासी मारूफ रावल के साथ बढ़खालसा जा रहे थे। ट्राली में सीमेंट की टाइल थी। वह ट्रैक्टर चला रहा था। मारूफ रावल उसके पास की सीट पर बैठा हुआ था। जब वह राई गांव के सामने फ्लाईओवर पर पहुंचे तो अचानक पीछे से ट्रक ने ट्राली को टक्कर मार दी। इससे मारूफ रावल सड़क पर गिर गया। वह ट्रॉली के टायर के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें