फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: टायर के नीचे आने से ट्रैक्टर चालक की मौत

Mon, 30 Sep 2024 05:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी पर झरोठी टोल प्लाजा के पास संतुलन बिगड़ने से चालक की उसके ही ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। गांव सैदपुर निवासी सुनील ने बताया कि उनके बड़े भाई मुकेश सोमवार सुबह करीब छह बजे गन्नौर से ट्रैक्टर लेकर सैदपुर की तरफ आ रहे थे। वह जब राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी पर झरोठी टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो अचानक उनके ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर लगने से मुकेश ट्रैक्टर से नीचे गिर गए और टायर उनके ऊपर से गुजर गया। इससे मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें