सोनीपत। अंडमान निकोबार दीप समूह के क्षेत्र पोर्ट ब्लेयर से 18 लोगों का दल महाभारत के प्राचीन इतिहास को जानने स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय पहुंचा। सोसाइटी फॉर द डेवलपमेंट एंड ब्यूटीफिकेशन ऑफ सोनीपत के सदस्य सचिव राजेश खत्री ने पर्यटकों का स्वागत किया और 17 गैलरी से संबंधित जानकारी दी।
वनवासी कल्याण आश्रम की टीम का नेतृत्व कर रहे संपत्ति खलखो और रामकुमार सिंह ने बताया कि वह हरियाणा में आकर बेहद खुश हैं। सोनीपत के प्राचीन इतिहास के विषय में उन्हें संग्रहालय के माध्यम से जो जानकारी प्राप्त हुई है वह वास्तव में ही काफी रोचक है। उन्होंने वैदिक, रामायण और महाभारत गैलरी में स्थापित वस्तुओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि अंडमान निकोबार दीप समूह क्षेत्र में जाने के बाद वह इस संग्रहालय के विषय में सभी को जानकारी देंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह भविष्य में भी संपूर्ण हरियाणा के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करने के लिए जरूर आएंगे।