फोटो 01- सोनीपत के गांव सांदल कलां में जिला पार्षद संजय बड़वासनी के साथ चीन का सामान न खरीदने क
सोनीपत। सांदल कलां के लोगों ने चीन पर अंदरखाते पाकिस्तान का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए चीन के निर्मित सामान नहीं खरीदने की शपथ ली है। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद पाकिस्तान की ओर से शनिवार को किए गए संघर्ष विराम के उल्लंघन पर भी रोष जताया गया। जिला पार्षद संजय बड़वासनी के नेतृत्व में गांव सांदल कलां के लोगों ने शपथ ली कि पूरा गांव चीन में निर्मित सामान नहीं खरीदेगा। ग्रामीण रमेश, संदीप, प्रदीप, रणवीर, राजेश, कर्मवीर ने कहा कि चीन ने हमेशा भारत के खिलाफ पाकिस्तान की मदद की है। देश में काफी संख्या में लोग चीन में बने सामान को खरीदते हैं, लेकिन वह आतंकवाद के खिलाफ हमारे पड़ोसी मुल्क का साथ देता है। ऐसे में क्षेत्रवासी चीन के बने सामान का विरोध करते हैं। संवाद