फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ऑटोमेटिक बूम बैरियर पर ऑनलाइन कटेगा टोल

Sat, 28 Oct 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। पश्चिमी यमुना नहर के साथ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से नेशनल हाईवे-334पी का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इस नेशनल हाईवे पर गांव झिंझौली के पास टोल प्लाजा स्थापित करने का काम भी शुरू हो गया है।

टोल प्लाजा पर अत्याधुनिक कैमरे वाले ऑटोमेटिक बूम बैरियर लगाए जाएंगे। इससे अत्याधुनिक कैमरे के वाहन की नंबर प्लेट का फोटो लेने के साथ ही टोल कट जाएगा और बैरियर ऊपर उठ जाएंगे। एंट्री प्वाइंट पर कोई रसीद नहीं मिलेगी। झिंझौली के पास टोल प्लाजा पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर कैमरे लगाए जा रहे हैं। हालांकि इससे पहले इस तरह के कैमरे गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पहले से ही लगे हैं।
विज्ञापन


अब इस तरह के कैमरे झिंझौली में टोल प्लाजा पर लगाए जाएंगे। इसमें एक खासियत यह होगी कि अत्याधुनिक कैमरे वाले ऑटोमेटिक बूम बैरियर पर अगर कोई चोरी की गाड़ी पहुंचेगी, जिसकी शिकायत पुलिस थाने में की गई है तो इसका भी अलर्ट जारी करेगा। पुलिस की मदद से चोरी हुए वाहनों के नंबर सॉफ्टवेयर में अपलोड किए जा सकेंगे। नया सिस्टम मानवरहित होगा और प्रत्येक लेन में हाई रेजुलेशन कैमरे और सेंसर होंगे, जिनसे एक भी गाड़ी बिना टोल शुल्क दिए नहीं निकल सकेगी।
विज्ञापन


टोल प्लाजा पर सभी लेन पर स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) कैमरे लगाए जाएंगे। एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक स्वचालित नंबर प्लेट पहचान ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन (ओसीआर) का एक विशेष रूप है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साइट मैनेजर विक्रम सिंह ने बताया कि झिंझौली के टोल प्लाजा पर अत्याधुनिक कैमरे वाले ऑटोमेटिक बूम बैरियर लगाए जाएंगे। इस तरह के बैरियर पहले गुरुग्राम के खेड़की दौला के पास एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा पर लगे हैं। उसी तर्ज पर गांव झिंझौली के पास निर्माणाधीन एनएच 334 पी पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें