सरस्वती शिक्षा संस्थान वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अतिथियों व स्कूल प्रबंधन के साथ मौजूद विद्?
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। सरस्वती शिक्षा संस्थान वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लक्ष्य स्वस्थ समिति के सदस्यों की तरफ से विद्यार्थियों की काउंसिलिंग की गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में 36 घंटे 21 मिनट तक सूर्य नमस्कार का रिकॉर्ड बनाने वाले विश्व चैंपियन संदीप आर्य रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में योग का महत्व बताते हुए इसे जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
संदीप आर्य ने विद्यार्थियों को कहा कि प्रात: तीन बजे उठकर प्राणायाम, योग, दौड़ करना ही उन्नति का कारण है। उन्होंने विद्यार्थियों को कर्तव्य निष्ठा, परीश्रम, आत्मविश्वास, संयम, नियम को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में समिति के लक्ष्मी नारायण, महेंद्रपाल, रणसिंह राणा, सतबीर गौतम ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान विद्यालय के निदेशक दीपक, प्राचार्य नरेंद्र कुमार, मुख्याध्यापिका रीटा तनेजा मौजूद रहे।