फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुख्य बाजार में जल्द होगी शौचालय की व्यवस्था, जगह चिह्नित करने में जुटे कर्मचारी

Fri, 07 Jun 2024 10:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08- सोनीपत के गोहाना का मुख्य बाजार। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। नगर परिषद की ओर से शहर के मुख्य बाजार में दुकानदारों व ग्राहकों की सुविधा के लिए दो मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए नगर परिषद के कर्मचारी जगह को चिह्नित करने में जुट गए हैं। जगह निर्धारित होने के बाद जल्द ही मोबाइल शौचालयों को रखवा दिया जाएगा। वहीं, बाजार में पुराने शौचालय की भी मरम्मत करवाकर उसे चालू किया जाएगा, ताकि बाजार में आने वाले ग्राहकों व दुकानदारों को इनकी सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार में रोजाना काफी संख्या में महिलाएं व अन्य लोग खरीदारी के लिए आते हैं, लेकिन बाजार में शौचालय की व्यवस्था का अभाव है। ऐसे में महिलाओं व अन्य खरीदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्राहकों की इस समस्या को लेकर दुकानदार कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। नप ने समस्या पर संज्ञान लेते हुए मुख्य बाजार में दो मोबाइल शौचालय रखवाने का निर्णय लिया है। कर्मचारी जगह निर्धारित करने की कार्यवाही में जुट गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जगह चिह्नित होने के बाद शौचालय को रखवा दिया जाएगा।
वर्जन
गोहाना के मुख्य बाजार में शौचालय नहीं होने से दुकानदारों के साथ खासकर महिलाओं को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्राहकों व दुकानदारों की सुविधा के लिए बाजार में जल्द ही दो मोबाइल शौचालय रखवा दिए जाएंगे। बाजार में पहले से बने एक शौचालय की व्यवस्था में भी सुधार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना

फोटो 08- सोनीपत के गोहाना का मुख्य बाजार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें