सोनीपत। बिजली निगम की ओर से शनिवार को 11 केवी सब्जी मंडी फीडर पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। उपमंडल अभियंता जितेंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक मरम्मत कार्य के चलते मुरथल अड्डा, क्लॉथ मार्केट, शिवाजी कॉलोनी, शिव कॉलोनी, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी व हलवाई हट्टा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।