प्रशिक्षण शिविर
बीसवांमील-बढ़मलिक स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 5 दिवसीय योग व प्राकृतिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा, सुबह 8 बजे।
ट्रायल
बहालगढ़-भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र में एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए ट्रायल का आयोजन, सुबह 9 बजे।
बैठक
नगर निगम कार्यालय- समितियों के गठन को लेकर सांसद, विधायक व पार्षदों की बैठक, सुबह 10 बजे।
कार्यशाला
राठधना रोड-राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में नटराज थियेट्रिकल ग्रुप के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यशाला प्रतिभा विकास शिविर का आयोजन, सुबह 10 बजे।
बैडमिंटन स्पर्धा
लिटल एंजल्स स्कूल- ओपन जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन, सुबह 10 बजे।
प्रशिक्षण शिविर
मॉडल टाउन- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएफएन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, सुबह 10 बजे