सेवा पखवाड़ा
राठधना रोड : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत लोक सामूहिक नृत्य, सामूहिक संगीत, नाटक प्रतियोगिता सुबह 10 बजे।
दौरा
गन्नौर : खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर गन्नौर बार एसोसिएशन का दौरा सुबह 10 बजे।
वार्षिक संसद
मुरथल रोड : समर्थगुरु धाम आश्रम में तीन दिवसीय वार्षिक संसद का दूसरा दिन, सिद्धार्थ औलिया का 83वां जन्मोत्सव सुबह 11 बजे।
भागवत कथा
ककरोई रोड : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से श्रीदुर्गा माता मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा दोपहर 3 बजे।
रामलीला में आज
कामी रोड : श्रीरामलीला सभा की ओर से रामलीला ग्राउंड में प्रतापभानु चरित्र, रावण दिग्विजय, पृथ्वी पुकार, श्रीराम जन्म की लीला का मंचन शाम 6 बजे।