फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीवर समस्या से राहत के लिए सड़क खोद खड़ी की मुसीबत

Thu, 31 Aug 2023 05:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :30: छोटा शनि मंदिर के पास चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम की ओर से छोटा शनि मंदिर से सब्जी मंडी तक डाली जा रही 120 मीटर लंबी नई सीवर लाइन लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। मार्ग पर स्थित स्कूल में आने-जाने वाले विद्यार्थियों व शिक्षकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि अब सीवर लाइन को जोड़ने का काम शुरू हो गया है। सीवर लाइन शुरू होने व सड़क का निर्माण करने के बाद ही लोगों को राहत मिल सकेगी। साथ ही नई सीवर लाइन चालू होने से सुंदर सांवरी व जटवाड़ा समेत कई कॉलोनियों के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य विभाग ने वर्ष 1993 पानी निकासी के लिए सुंदर सांवरी से जटवाड़ा के छोटा शनि मंदिर तक सीवर लाइन बिछाई गई थी, उसके बावजूद आज तक यह लाइन चालू नहीं हो पाई है। वर्ष 2016 में नई सीवर लाइन बिछाने के लिए भाजपा नेता राजीव जैन ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया था। इससे पहले अधिकारियों ने लाल दरवाजा से वाया खिजर मकबरा बस अड्डे तक सीवरेज व्यवस्था में सुधार के लिए नई लाइन बिछवाने का प्रस्ताव दिया था। जांच के दौरान पुरानी लाइन मिली तो राजीव जैन से इस लाइन को चालू करने के निर्देश दिए थे। उसके बाद सीवर व पेयजल लाइन की देखरेख का जिम्मा नगर निगम के पास आ गया था। जिस पर छोटा शनि मंदिर से सब्जी मंडी, मुरथल अड्डा चौक व ड्रेन नंबर छह तक सीवर लाइन बिछाकर लाइन चालू करने का निर्णय लिया गया। 10 माह पहले नगर निगम की तरफ से इस कार्य को अमृत योजना के तहत किया जा रहा है। हालांकि तब सब्जी मंडी से छोटा शनि मंदिर तक लाइन बिछाने का कार्य पूरा नहीं हुआ था। अब उसका निर्माण एजेंसी की ओर से किया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद सुंदर सांवरी, जटवाड़ा, लाल दरवाजा, सैनीपुरा समेत अन्य कॉलोनियों के लोगों को फायदा होगा।



निर्माण कार्य के चलते लोगों की मुसीबतें बढ़ी

अब अधूरी लाइन को जोड़ने का काम जारी है। इससे सभी की परेशानी बढ़ गई है। खासकर इस मार्ग पर दुकानदारी बुरी तरह चौपट हो गई है। रास्ता नहीं होने के कारण ग्राहक भी बहुत कम पहुंच रहे हैं। धूल भी मुसीबत बन रही है। इस मार्ग पर स्कूल आने-जाने में विद्यार्थियों को दिक्कत हो रही है। दो सप्ताह से काम शुरू होने के बाद दिक्कत ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन


सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क उखाड़े जाने के कारण मार्ग पर जाम की स्थिति बन रही है। नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद निर्माण कार्य तेजी से नहीं किया जा रहा। -सुरेश कुमार, क्षेत्रवासी

विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। नगर निगम की ओर से जगह-जगह से सड़क उखाड़ दी गई है। शहर की सड़कों से निकलना मुश्किल हो रहा है। हर मार्ग पर जाम लगा रहता है। -नीरज, क्षेत्रवासी

दुकानदारों को भी दुकान में बैठना मुश्किल हो रहा है। निर्माण स्थल से धूल उड़कर दुकानों में जा रही है। सड़क पर हमेशा जाम लगने के कारण दुकानदारी पर असर पड़ रहा है। -अमित कुमार, क्षेत्र वासी

सीवर लाइन बिछाने के चल रहे कार्य के चलते आने जाने के लिए रास्ता कम बचा है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण कभी भी बड़ा हो सकता है। इस मार्ग से बच्चों को स्कूलों में आना-जाना लगा रहता है।

संजय, क्षेत्रवासी

अमृत योजना के तहत अधूरे कार्य को पूरा कराया जा रहा है। 15 दिन में काम पूरा करने के बाद सीवर लाइन को चालू कर दिया जाएगा। जिससे क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा।

नरेंद्र सिंह, सहायक अभियंता, नगर निगम

सीवर लाइन जोड़ने का कार्य शुरू हो गया है। लोगों की सुविधा के लिए सीवर लाइन का काम पूरा कराया जा रहा है। काम पूरा होने पर क्षेत्र में सभी को फायदा मिलेगा।

हरिप्रकाश सैनी, निगम पार्षद, वार्ड नंबर 1

फोटो :30: छोटा शनि मंदिर के पास चल रहा निर्माण कार्य। संवाद

फोटो :30: छोटा शनि मंदिर के पास चल रहा निर्माण कार्य। संवाद

फोटो :30: छोटा शनि मंदिर के पास चल रहा निर्माण कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें