फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल का सूखा खत्म करने के लिए आज से ही उतारने होंगे कार्यकर्ता : टपन कुमार दास

Mon, 12 Aug 2024 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
खरखौदा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते टपन कुमार दास दाएं से तीसरे।
विज्ञापन
खरखौदा। भाजपा के खरखौदा हलके के कार्यकर्ताओं के साथ शहर की सैनी चौपाल में विचार-विमर्श करने के लिए पहुंचे भाजपा एनालिसिस टीम के सदस्य टपन कुमार दास ने हलके की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हर भाजपा कार्यकर्ता को मजबूती के साथ आज से ही चुनाव में उतरना होगा। अगर हम आज से अपना बूथ स्तर पर चुनाव जिम्मेदारी के साथ लड़ेंगे तो हमें खरखौदा हलके में 15 साल का सूखा खत्म करने से कोई रोक नहीं सकेगा। हम खरखौदा में भी कमल खिला देंगे। भाजपा नेता प्रीतम खोखर ने कहा कि अगर खरखौदा में भाजपा को कमल खिलाना है तो हमें एकजुट होना होगा। भाजपा किसी के भी हाथ में कमल दे, हमें तन-मन और धन के साथ उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव लड़ना है, ताकि हमारी भारी जीत खरखौदा हलके से हो सके। इस दौरान गुलशन ठेकेदार, जोगिंद्र, जयप्रकाश, महाबीर, सूबेदार सूरत सिंह, कृष्ण, मंडल अध्यक्ष लख्मी दत्त, दिनेश, सतेंद्र, नरेंद्र, अत्तर सिंह, जिले सिंह, रामबीर ठेकेदार, सुंदर, जगदीश जांगड़ा, सुनीता दहिया, जयसिंह सैनी, भूपेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें