फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: टीएन तिवारी और प्रवीण गुप्ता ने दायित्व संभाला

Sat, 25 Jul 2026 08:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में आयोजित चार्टर एवं इंस्टॉलेशन समारोह के दौरान रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत मिडटाउन के
विज्ञापन
सोनीपत। रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत मिडटाउन ने रोटरी 2026–27 के लिए चार्टर एवं इंस्टॉलेशन समारोह का आयोजन किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में टीएन तिवारी ने क्लब अध्यक्ष और प्रवीण गुप्ता ने सचिव का दायित्व संभाला। अमित गुप्ता ने आगामी रोटरी वर्ष की प्राथमिकताएं बताईं। इनमें सामुदायिक सेवा, सदस्यता विस्तार, रोटरी फाउंडेशन को मजबूत करना और युवा सशक्तीकरण प्रमुख लक्ष्य होंगे। पिनिंग सेरेमनी में अमित गुप्ता ने नव-निर्वाचित बोर्ड सदस्यों को रोटरी पिन पहनाए। क्लब अध्यक्ष टीएन तिवारी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और युवा विकास से जुड़े सेवा कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें