फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 11 को निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा, सहकारिता मंत्री करेंगे नेतृत्व

Sat, 09 Aug 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03: सोनीपत के गोहाना स्थित भाजपा जिला कार्यालय में बैठक को संबोधित करते मुख्य अतिथि डॉ. आद - फोटो : samvad
विज्ञापन
गोहाना। भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को सोनीपत रोड स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें मुख्य अतिथि डॉ. आदित्य बत्रा पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने की। विशिष्ट अतिथि प्रभारी डॉ. किरण कलकल रही। मुख्य अतिथि डॉ. आदित्य बत्रा ने बताया कि 11 अगस्त को गोहाना में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का नेतृत्व सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा करेंगे। इस यात्रा में पूर्व सैनिक, सभी धार्मिक, सामाजिक, शिक्षण संस्थाओं के प्रबुद्ध नागरिक हिस्सा लेंगे। इस दौरान पहलवान योगेश्वर दत्त, प्रदीप सांगवान, भलेराम नरवाल, इंद्रजीत विरमानी, महेंद्र चिड़ाना, जितेंद्र शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. रमेश कश्यप, रीना शर्मा, नरेंद्र गहलावत, सत्यवान दुभेटा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें