फाेटो 03- सोनीपत के गन्नौर के नगर पालिका कार्यालय में तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ
गन्नौर। अमर शहीदों को नमन करने के लिए गन्नौर विधानसभा में 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए यात्रा के खंड संयोजक एवं नगर पालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी ने नपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि यात्रा का शुभारंभ सुबह 9 बजे रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। यात्रा में जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, तिरंगा यात्रा की जिला संयोजक मोनिका दहिया, देवेंद्र कौशिक, जिला सह संयोजक विकास त्यागी भाग लेंगे। संवाद