सोनीपत। जिलेभर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनाई गई। सोनीपत शहर में शहीद भगत सिंह ब्रिगेड की ओर से महलाना रोड स्थित तिरंगा चौक से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई। शहीद भगत सिंह के पौत्र यादविंद्र सिंह संधू ने बतौर मुख्यातिथि यात्रा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक सुरेंद्र पंवार विशेष रूप से मौजूद रहे। विधायक पंवार ने भी अपने रक्त से शहीद भगत सिंह के चित्र बनाने में योगदान दिया।
ब्राइट स्कॉलर स्कूल में विद्यार्थियों की ओर से बनाए गए शहीद भगत सिंह के चित्रों की यादविंद्र संधू ने सरहाना की। युवाओं ने शहीद भगत सिंह से खून का रिश्ता जोड़ते हुए चित्र बनाने के लिए अपना रक्त दे योगदान दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति से शहीद भगत सिंह के जीवन का सुंदर वर्णन किया।
यादविंद्र संधू ने कहा कि जो हम खुली हवा में सांस ले रहे है इसमें शहीदों का सबसे बड़ा योगदान है। इस दौरान लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड के अधिकारी ने विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रोविजनल सर्टिफिकेट संधू व सोनीपत से विधायक सुरेंद्र पंवार को सौंपा। क्षेत्रवासियों को शहीद भगत सिंह की किताब जेल डायरी व उनके चित्र से बनाए गए स्मृति चिह्न सम्मान के साथ भेंट किए गए।
इस दौरान स्वामी ब्रह्मानंद वैदिक, आचार्य योगेंद्र, कमांडेंट प्रवीन तिवारी, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, सुरेंद्र छिक्कारा, परिमल खत्री, ललित पंवार, प्राचार्य किरण दलाल, सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, निगम पार्षद बिजेंद्र मलिक, सूर्या दहिया, नीतू राजेश दहिया, सुरेंद्र नैय्यर, नवीन, संजय सिंगला, सरदार मोहन सिंह मनोचा मौजूद रहे।
भगत सिंह के विचारों पर हुई संगोष्ठी
शहीद यादगार समिति की ओर से विभिन्न सामाजिक एवं कर्मचारी संगठनों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह जयंती पर उनके विचारों को लेकर गोहाना रोड हनुमान मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसकी अध्यक्षता शहीद यादगार समिति के अध्यक्ष कृष्ण वत्स ने की। मुख्य वक्ता प्रोफेसर आदित्य निगम और एडवोकेट कपिल सिंह रहे। इस दौरान शीलक राम, रितुराज, अनिता ने भगत सिंह व अन्य क्रांतिकारियों पर रागनियों की प्रस्तुति दी। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, किसान सभा, हरियाणा ज्ञान-विज्ञान समिति, आशा वर्कर संगठन, महिला समिति, रिटायर्ड कर्मचारी संघ आदि संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
फोटो 44- सोनीपत शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान गाड़ी में सवार यादविंद्र सिंह संधू, व
फोटो 44- सोनीपत शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान गाड़ी में सवार यादविंद्र सिंह संधू, व
फोटो 44- सोनीपत शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान गाड़ी में सवार यादविंद्र सिंह संधू, व
फोटो 44- सोनीपत शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान गाड़ी में सवार यादविंद्र सिंह संधू, व