फोटो : 30 : टंकी पर रील बनाने के चक्कर में चढ़े नवयुवक। पाठक
गन्नौर। गढ़ी केसरी रोड पर स्थित गैस गोदाम के सामने जनस्वास्थ्य विभाग की 120 फीट ऊंची पानी की टंकी पर तीन युवक रील बनाने के चक्कर में चढ़ गए। यह देख वहां मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। मौके पर पहुंचे पार्षद अंकित त्यागी ने उनको नीचे उतारा। उतरने के बाद युवक भाग गए। उनकी पहचान नहीं हो सकी है। टंकी की ऊंचाई और चारों ओर फैली स्लैब की संकरी जगह को देखते हुए जरा सी चूक होने पर बड़ा हादसा हो सकता था। पार्षद अंकित त्यागी ने लोगों से अपील की कि वे ऐसे स्टंट करने वालों को समझाएं और प्रशासन से भी मांग की कि टंकी के चारों ओर सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। संवाद