गन्नौर। जीटी रोड स्थित चौकी ढाणी ढाबे के पास बुधवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। पानीपत से दिल्ली जा रही कार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी। इससे पीछे चल रही दो अन्य गाड़ियां भी भिड़ गईं। दुर्घटना में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ, पर वाहनों को नुकसान पहुंचा। हादसे से जीटी रोड पर करीब दस मिनट तक यातायात बाधित रहा। बड़ी थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद