फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के 141 स्कूलों में स्थापित होगी एनएसएस यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों में सेवा भावना जागृत करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने और स्कूलों में एनएसएस यूनिट स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रदेश के 141 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। इनमें सोनीपत के गोहाना, गन्नौर व खरखौदा खंड के एक-एक स्कूल भी शामिल है। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि चालू शैक्षणिक सत्र से ही इन चयनित स्कूलों में एनएसएस यूनिट शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशक ने इस विषय में चयनित स्कूलों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर जरूरी निर्देश दिए हैं। जिसके तहत एनएसएस यूनिट की प्रत्येक इकाई में 11वीं व 12वीं कक्षा के कम से कम 90 व अधिकतम 110 विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन को एनएसएस यूनिट में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सूची तैयार कर इसकी सूचना निदेशालय भिजवानी होगी। यही नहीं निदेशालय से अनुदान प्राप्त करने के लिए भी संस्थान का एनएसएस स्कीम का नया या पहले से उपलब्ध बैंक खाते की जानकारी भी निदेशालय की ईमेल पर भिजवानी होगी। उच्चतर शिक्षा निदेशक ने निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक के मार्गदर्शन में संस्था की एडवाइजरी कमेटी का गठन किया जाए। इसके अलावा संस्थान के किसी प्राध्यापक, एनसीसी, एएनओ, खेल प्राध्यापक, एसयूपीडब्ल्यू के प्रवक्ता को छोड़कर किसी अन्य को एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी के रूप में नियुक्त कर इसका प्रस्ताव निदेशालय को भेजवाएं।
इंसेट
इन स्कूलों में शुरू होगी एनएसएस यूनिट
-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी झंझारा, गन्नौर
-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शामड़ी
-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय , सिसाना
इंसेट
यह है एनएसएस का कार्य
युवा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व व चरित्र विकास के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शुरू की गई। प्रत्येक एनएसएस स्वयंसेवी को प्रति वर्ष कम से कम 120 घंटे यानी दो साल में 240 घंटे की सेवा करना अनिवार्य होता है। यह कार्य एनएसएस शाखाओं की तरफ से गांवों, स्कूल, महाविद्यालय परिसरों में किया जाता है। अध्ययन के घंटों के बाद इसे सप्ताह के अंत में या छुट्टियों के दौरान किया जाता है। प्रत्येक एनएसएस इकाई छुट्टियों में 7 दिवसीय शिविर लगाकर विभिन्न गतिविधियां करवाती है। प्रत्येक स्वयंसेवक को 2 वर्ष की अवधि के दौरान एक बार विशेष शिविर में भाग लेना जरूरी होता है।
विज्ञापन

वर्जन
स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों में सेवा भावना बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के तीन और स्कूलों में एनएसएस इकाईयां शुरू की जा रही हैं। उच्चतर शिक्षा निदेशक की तरफ से प्राप्त पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

कौशल्या रानी, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें