खरखौदा। गांव खांडा निवासी दुकानदार पर हमला करने के मामले में खरखौदा थाना पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव सिलाना निवासी विजेश व शिव और नकलोई निवासी सचिन है। 22 सितंबर को ऋषिपाल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह शाम को अपनी दुकान में कंप्यूटर पर काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव का ही प्रीत अपने हाथ में फरसे जैसा हथियार लेकर अपने छह-सात साथियों के साथ आया और उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद प्रीत, मोनू, अमित व देवस्य को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने विजेश, शिव व सचिन को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद