फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पार्सल के अंदर नशीला पदार्थ भेजने के आरोप में गिरफ्तारी का डर दिखा ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

Tue, 25 Jun 2024 10:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पार्सल के अंदर नशीला पदार्थ भेजने के आरोप में गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों से पकड़ा है। पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उनकी शिनाख्त परेड कराई जाएगी। इसके बाद पहचान उजागर की जाएगी। उनसे 70 हजार रुपये और पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-35 निवासी संलाप आचार्य ने 24 मई को पुलिस को बताया था कि 21 मई को उनके पास कॉल आई थी। उन्हें बताया गया कि उनकी तरफ से भेजे गए पार्सल में मेथिलीन डाइऑक्सी-मेथामफेटामाइन (एमडीएमए) मिला है। इसके बाद उनसे किसी और की बात करवाई गई। बात कर रहे शख्स ने खुद को मुंबई पुलिस से बताया था। इसके बाद उसे स्काइप आईडी भेज कर वीडियो कॉल की गई थी। उन्हें बताया गया था कि उनके दस्तावेजों पर कई फर्जी अकाउंट खुले है। उसे गिरफ्तारी का डर दिखा कर उनसे खातों की डिटेल ली गई और उसके बैंक खाते से सवा सात लाख रुपये ट्रांसफर करवाएं गए। बाद में उसे ठगी का अहसास हुआ तो मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी। अब साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई कर महाराष्ट्र के रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 70 हजार रुपये, पांच मोबाइल, छह चेकबुक, तीन पासबुक, तीन डेबिट कार्ड बरामद किए हैं।
साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बसंत कुमार का कहना है कि इस तरह की ठगी के देशभर में 150 शिकायत व मुकदमे दर्ज हैं। इन शिकायतों, मुकदमों में ज्यादातर डिजिटल अरेस्ट, व्हाट्सएप या टेलीग्राम पर लिंक भेजकर, पार्ट टाइम जॉब, ऑनलाइन ट्रेडिंग की ट्रेनिंग के नाम पर, स्टॉक इन्वेस्टमेंट के मामले शामिल हैं। लोगों से अपील है कि साइबर ठगों के झांसे में आने से बचने के लिए सचेत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें