फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे, एक पुलिसकर्मी घायल

Fri, 02 Feb 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पुलिस की बुधवार की रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें तीन बदमाश दबोच लिए गए। गोली लगने से दो बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बदमाशों के पास से मोबाइल, नकदी, अवैध हथियार और एक कार बरामद की है। बदमाशों ने 28 जनवरी को जिला बिजनौर निवासी अपने अन्य साथी की मदद से गांव कामराजपुर में लूट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

नांगल पुलिस ने सराय आलम नहर की पुलिया पर चेकिंग के दौरान कार को रोकने का प्रयास किया। कार में मौजूद बदमाशों ने गति तेज कर दी। पुलिस ने कार का पीछा किया। भूरिया सोत आश्रम के पास पहुंचने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर किए। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। इन बदमाशों ने 28 जनवरी को थाना मंडावर के गांव रायपुर निवासी अपने साथी छत्रपाल के साथ मिलकर गांव कामराजपुर में कपड़े की दुकान से तमंचे के बल पर दुकानदार से लूट की थी। पीड़ित शकील अहमद के अनुसार बदमाशों ने करीब 14 हजार रुपये, मोबाइल और कुछ कोट पेंट लूट लिए थे।
इस मुठभेड़ में हरियाणा के करनाल के आशू, पंजाब के गुरप्रीत गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों के साथ हरियाणा सोनीपत के जिला बड़ोदा के गांव जागसी निवासी सागर उर्फ अंकित को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में आरक्षी प्रवीण देशवाल भी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो अवैध तमंचे, पांच खोखे और एक कारतूस सहित नकदी, चाकू और कार बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

01जेएनडी41 : बस क्यू शेल्टर के नीचे अनशन पर बैठे गोभक्त। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें