फोटो :20: सोनीपत में बहालगढ़ चौक पर हुए हादसे में तीन युवकों की मौत के बाद नागरिक अस्पताल में प
राई। नेशनल हाईवे-44 स्थित बहालगढ़ चौक पर देररात दोस्त की भतीजी की शादी में दावत खाकर बाइक पर लौट रहे तीन युवकों को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। काल का ग्रास बने तीन युवकों में दो मौसेरे भाई भी शामिल थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कैंटर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के गांव रतनपुर फिलहाल दिल्ली के गांव सिंघु निवासी अमित ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह दिल्ली की फैक्टरी में काम करते हैं। गांव सिंघु में ही उनके पड़ोस के कमरे में मूलरूप से फर्रुखाबाद के गांव नंगला मान पट्टी निवासी विकेंद्र उर्फ विक्की (25), शाहजहांपुर के गांव भैसठा खुर्द निवासी पप्पू (22) व भडेरी निवासी परमवीर (23) रहते थे। पप्पू व परमवीर आपस में मौसेरे भाई थे। तीनों कुंडली क्षेत्र की बर्तन फैक्टरी में काम करते थे। अमित ने बताया कि उनके परिचित सोनीपत के पटेल नगर निवासी सलाउद्दीन की भतीजी का रविवार को निकाह था जिसकी दावत रखी गई थी। रविवार रात को वह अपनी पत्नी के साथ दावत में पटेल नगर आया था। एक अन्य बाइक पर उनके पड़ोस में रहने वाले पप्पू, परमवीर और विकेंद्र भी दावत में गए थे। वह देर रात 12 बजे अपनी-अपनी बाइक पर सोनीपत से सिंघु गांव के लिए चले थे। पप्पू, परमवीर और विकेंद्र उर्फ विक्की एक ही बाइक पर थे, जिसे विकेंद्र चला रहा था। जब वह करीब साढ़े 12 बजे बहालगढ़ चौक पर पहुंचे तो इसी दौरान दिल्ली की तरफ से तेज रफ्तार में आए कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे उनकी मौत हो गई। राहगीर उन्हें नागरिक अस्पताल में ले गए। हादसे के बाद चालक कैंटर को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अमित के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजन शवों को पैतृक गांव लेकर चले गए।
वर्जन
बहालगढ़ चौक पर हुए हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। कैंटर को कब्जे में लेने के साथ ही उसके चालक की तलाश की जा रही है।
इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी बहालगढ़
फोटो :20: सोनीपत में बहालगढ़ चौक पर हुए हादसे में तीन युवकों की मौत के बाद नागरिक अस्पताल में प
फोटो :20: सोनीपत में बहालगढ़ चौक पर हुए हादसे में तीन युवकों की मौत के बाद नागरिक अस्पताल में प