फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर तीन कारें टकराईं, एक परिवार के चार सदस्य घायल

Sat, 15 Apr 2023 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 50- राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर भिड़ी कारें। संवाद
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर निजी कंपनी की तरफ किए जा रहे कार्य के दौरान मार्ग पर किए अतिक्रमण के कारण हुआ हादसा
विज्ञापन

राई। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर एथनिक इंडिया के पास शुक्रवार शाम को दिल्ली-पानीपत लेन पर तीन वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निजी कंपनी की तरफ से किए जा रहे कार्य के दौरान एक कार चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण हुआ। जिससे पीछे चल रहीं दो कारें टकरा गईं। हादसे में कार सवार पंजाब के होशियारपुर निवासी एक परिवार के चार लोगों को चोट आई है। हादसे की सूचना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस घायलों को नजदीक के एक निजी अस्पताल लेकर गई। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कारों को सड़क से एक तरफ कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर एथनिक इंडिया के पास एक निजी कंपनी की तरफ से कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार शाम को भी कंपनी के कर्मचारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्य कर रहे थे। इस दौरान कर्मचारियों का सामना राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही बिखरा हुआ था। इस कार्य के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग संकीर्ण हो गया था। इसी दौरान पंजाब के होशियारपुर निवासी एक परिवार कार में सवार होकर दिल्ली की तरफ जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक सामने चल रहे कार्य को देखते हुए कार चालक ने ब्रेक लगा दिया। तभी पीछे से आ रही एक के बाद एक दो कारें टकराती चली गईं। हादसे में जहां कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, वहीं कार में सवार होशियारपुर के माडल टॉउन निवासी शिव शक्ति कपूर, उनकी पत्नी सपना, माता आशा देवी और बेटी भाविका घायल हो गए। हादसे की सूचना डायल-112 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। 11 वर्षीय भाविका के सिर में काफी चोट आई है।

फोटो 50- राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर भिड़ी कारें। संवाद

फोटो 50- राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर भिड़ी कारें। संवाद

फोटो 50- राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर भिड़ी कारें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें