फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल

Thu, 29 Jan 2026 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। सोनीपत रोड पर रजबहा की पुलिया के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। गांव थर्रा निवासी फारूख ने बताया कि 25 जनवरी को वह अपने दोस्त फाजिलपुर निवासी राजेश की बाइक पर गन्नौर आ रहे थे। रास्ते में बोन कंपनी के पास राजेश का एक अन्य दोस्त भी उनके साथ बैठ गया। जब वह गन्नौर-सोनीपत रोड पर रजबहा की पुलिया के पास पहुंचे तो गन्नौर की तरफ से आ रही वैगन-आर कार के टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद कार चालक भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें