फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार का शीशा तोड़कर साढ़े तीन लाख, आईपैड किए चोरी

Fri, 12 Jan 2024 10:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल के पास स्थित जिम में अभ्यास करने आए एक युवक की गाड़ी का शीशा तोड़कर चोर साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी व सामान चोरी कर ले गए। वेस्ट रामनगर के अश्विनी दहिया ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट काम करते हैं। वह चार पहिया गाड़ी में सवार होकर नागरिक अस्पताल के पीछे वाले गेट के सामने स्थित जिम में आए थे। वह जिम से आए तो शीशा टूटा मिला। गाड़ी से बैग चोरी था। जिसमें साढ़े तीन लाख रुपये, जमीन का एग्रीमेंट, बैंक की चेक बुक, आईपैड था। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें